फोटो संख्या:64- लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में मंगलवार को पहुंचे पुलिस अधीक्षक के समक्ष क्षेत्र के 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें रखी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने एक-एक व्यक्ति की शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मामलों का फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को लंबित न रखें। थाने में आने वाले लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में संबंधित अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शीघ्रता से अमल में लानी चाहिए।