फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कोरोना पॉजिविट मिले, संख्या 156 पहुंची

विज्ञापन
गांव बुचौली में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें सबसे अधिक महेंद्रगढ़ जोन में 9 केस मिले हैं। नांगल चौधरी में 3, कनीना 2 और नारनौल जोन में एक केस मिला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 156 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को एक कोरोना संक्रमित को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 94 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 62 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

वीरवार को 6 मोबाइल टीमों ने 407 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 262 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली हैं। जिले में 18 जून तक 69402 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 40835 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अब तक जिले से 5341 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 545 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
वीरवार को गांव जाटवास, बसई, बैरावास, आकोदा, खुडाना, बुचौली, पवेरा, गहली, कनीना, ककराला, निहालावास, गणियार, बांसड़ी, निंभेहड़ा और नारनौल के मोहल्ला कैलाश नगर में एक-एक केस आए हैं। गांव बुचौली निवासी 53 वर्षीय सीआरपीएफ कर्मी दिल्ली बवाना में तैनात है। 10 जून को वह अपने गांव बुचौली पर्सनल वाहन से भतीजे पवन कुमार के साथ आया था। जिसने 12 जून को अपनी कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट 18 जून को पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। पॉजिटिव केस के परिवार की हिस्ट्री लेकर मरीज को घर पर ही आइसोलेसट कर दिया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले 2 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया। गांव जाटवास निवासी युवक गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। 11 जून को उसने सैंपल दिया था। 18 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 23 की स्क्रीनिंग की गई है। गांव निहालावास में पॉजिटिव आए युवक को घर पर आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए दो लोगों को क्वारंटीन तथा दस लोगों को स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन

गांव बैरावास में भी युवक पॉजिटिव मिला है। जिसको घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए 46 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। गांव बासंड़ी का युवक 11 जून को गुरुग्राम से आया था । 12 जून को उसने टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए 7 लोगों की सैंपलिंग और 23 लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आकोदा का युवक दिल्ली कैमिकल फैक्टरी में काम करता है। 12 जून को उसने सैंपल दिए थे। उसके संपर्क में आए 2 लोगों की स्क्रीनिंग और दो सैंपलिंग की जाएगी। गांव खुडाना का युवक मानेसर में एक कंपनी में काम करता है। लगभग आठ लोग उसके संपर्क में आए हैं। जिनको होम क्वारंटीन किया गया है। गांव बसई का व्यक्ति पहले आया पॉजिटिव केस के संपर्क में आया था। दस जून को उसने अपना सैंपल दिया था।
गुरुग्राम से आए युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सतनाली मंडी। खंड के गांव बासड़ी में गुरुग्राम से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक की रिपोर्ट आने के बाद सतनाली सीएचसी से डॉ. मनोज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि संक्रमित मिला युवक गुरुग्राम में कंपनी में काम करता है। वह 11 जून को गांव आया था। युवक का 12 जून को सतनाली सीएचसी में सैंपल लिया गया था। क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया गया है। आवागमन को बंद करने के लिए रास्तों को बैरिकेड लगाकर सील करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 लोगों की स्क्रीनिंग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें