फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मतदान केंद्रों पर 15 से 35 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश में रविवार को छटे चरण के मतदान हो रहे हैं। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सुबह सात बजे ही लोगों मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। परंतु कनीना, महेंद्रगढ़ एवं सतनाली के साथ लगते बूथों पर 15 से 35 मिनट तक देरी से मतदान शुरू हुआ। मतदान देरी का कारण एजेंट समय पर पहुंचने का बताया जा रहा है।
इन मतदान केंद्र पर देरी से शुरू हुआ मतदान:
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में बूथ नंबर 120 पर 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। एजेंट देरी से पहुंचने के कारण मोक पोल सात बजे के बाद शुरू हुआ। सूचना एआरओ विनेश कुमार ने तुरंत टीम भेजकर पोलिंग शुरू करवाई। वहीं बूथ नंबर 128 में 7.15 बजे पोलिंग शुरू हुई और मोहल्ला महायचान स्थित बूथ नंबर 131 पर कंट्रोल यूनिट खराब थी। साथ में स्थित दूसरे बूथ के पीओ ने उसको चेक कर ठीक किया। लगभग 7.35 बजे पोलिंग शुरू हुई। वहीं गांव स्याणा के बूथ नंबर सात पर एजेंट देरी से पहुंचने पर पोलिंग 15 मिनट देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वोट डाले में लग रहा था दो मिनट का समय
एक मतदाता को वोट डालने में लगभग दो मिनट का समय लगा। वोटिंग के दौरान चार डेस्क लगाई हुई थी। पहली डेस्क पर वोटर कार्ड और स्लीप देखकर मतदाता सूची में निशान लगा रहे थे। दूसरे नंबर डेस्क पर उंगली पर निशान लगाया जा रहा था जबकि तीसरी डेस्क पर पर्ची दी गई तथा कॉपी पर साइन करवाए गए जबकि चौथी डेस्क पर मशीन कंट्रोल यूनिट पर बैठे कर्मचारी को पर्ची दी गई उसके बाद वोट डाले गए। कंट्रोल यूनिट लगभग 13 सेंकड तथा वीवीपैट सात सेकंड का समय ले रही थी। बटन दबाने के बाद मशीन की आवाज सात सेकंड के बाद आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें