फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में होने वाली इनेलो की जन अधिकार रैली में जिले से काफी कार्यकर्ता लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। इनेलो पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता एक बैठक शनिवार को सिंघाना रोड स्थित पर पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राव होशियार सिंह ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रणवीर मंदोला मौजूद थे। पूर्व विधायक रणवीर मंदोला ने कहा कि इनेलो की एक मार्च को हांसी की नई सब्जी मंडी मैदान में प्रदेश स्तरीय जन अधिकार रैली होने जा रही है। रैली में मुख्य वक्ता इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला होंगे।
जिला अध्यक्ष राव होशियार सिंह ने कहा कि रैली में महेंद्रगढ़ जिले से हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता हिस्सों लेंगे। जिले में चारों विधानसभा से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। महासचिव छोटेलाल गहली ने बताया कि जन अधिकारी रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष जसवीर ढिल्लो, जय सिंह सैनी निर्मला तंवर, महेंद्रगढ़ प्रधान बल्ली सेखावत, धर्मपाल नंबरदार, सत्यवीर राठौड़, जोनी तंवर, नांगल चौधरी से राजाराम गोलवा, देशराज यादव, अरुण यादव, उत्तम बिगोपुर, बलवंत आंतरी, रोशन थाना, हरचंद, धर्मवीर निजामपुर, अटेली प्रधान करण सिंह, महिला प्रधान सुदेश, विजय चौहान, सत्यपाल, विजय कुमार, अजय खोश्या, आकाश शर्मा, अभय सिंह यादव, सत्यनारायण गुप्ता, मुकेश नंबरदार, जयसिंह सैनी, नरसिंह दायमा और भागमल सूबेदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें