अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। देवीलाल चौक नहरी पानी की मांग को लेकर बैठे नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के तीसरे दिन विभिन्न राजनेताओं ने आकर अपना समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं सुनेंगी धरना जारी रहेगा। नहरी पानी के लिए हमें किसी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार है।
नहरी पानी संघर्ष समिति के प्रधान महावीर इस्लामपुरा ने बताया कि आज हरियाणा में सबसे पिछड़ा हुआ कोई क्षेत्र है तो नलवाटी क्षेत्र ही है। धरना स्थल पर अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव, कांग्रेसी नेता पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, सतपाल दहिया, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष हजारीलाल, लवली यादव, आप पार्टी के नांगल चौधरी विधानसभा के संयोजक विजेंद्र वसंत व नारायण शर्मा ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया है। नेताओं ने कहा कि नहरी पानी यहां के किसानों की जायज मांगे हैं। नहरी पानी नलवाटी क्षेत्र के लिए रोजी रोटी है। नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव को किसानों की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखनी चाहिए। इस क्षेत्र की जन भावनाओं को देखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक गांव को नहरी पानी से जोड़ा जाना चाहिए।
धरना स्थल पर रोहतास सरपंच, कमल, विकास, भीखाराम, सूबेदार जगराम, नोरंग लाल, कप्तान युद्धवीर, सूबेदार गजानंद, बिशंभर, राम सिंह, घासीराम, रामस्वरूप, डॉ. हरि सिंह, रघुवीर सरपंच, मूलचंद सरपंच व भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।