फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर एक लाख रुपये की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
वेलेंटाइन-डे पर शहर में पहली बार गुलाबों की बंपर बिक्री हुई है। शहर में मंगलवार एवं बुधवार की बिक्री मिलाकर एक लाख रुपये के गुलाब बेचे गए हैं। जबकि गिफ्ट आइटम बहुत ही कम बिके हैं। प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार लखनऊ, कोलकात्ता तथा बंगलुरु के गुलाब देकर किया। बुधवार को शिवरात्रि की छुट्टी होने की वजह से अधिकतर प्रेमी जोड़ों ने मंगलवार को ही वेलेंटाइन डे मना लिया था। आपको बता दें कि संत वेलेंटाइन की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह पश्चिमी सभ्यता का त्योहार था, मगर पिछले कुछ सालों से यहां इसका बहुत चलन हो गया था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में गुलाब की बिक्री हुई डबल
विजय फ्लावर्स दुकान के संचालक विजय कुमार ने बताया कि इस बार गुलाब एवं गुलदस्तों की बिक्री विगत वर्ष की तुलाना में डबल हुई है। पहले इस त्योहार का इतना चलन नहीं था जो आज है। यह दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार तक एक लाख रुपये के गुलाब के फूल तथा गुलदस्तों की सेल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लाल, पीला, सफेद सहित 15 रंगों के गुलाब हैं। इसके अलावा सूतवेलिया, क्लाइट, टेलिया, जरबरा आदि फूल हैं किंतु सबसे अधिक बिक्री गुलाब के फूलों की हुई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ, कोलकाता तथा बेंगलुरु से फूल दिल्ली की गाजीपुर मंडी से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें