फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

, कहा लंबित योजनाओं को करें जल्द पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने अधिकारियों की क्लास, लंबित योजनाओं को करें जल्द पूरा
विज्ञापन

-लोगों की भलाई के लिए बना रहे सिस्टम को पारदर्शी
फोटो नंबर 11
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार शाम अपने दो दिन के प्रवास के तहत नारनौल पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वे रेस्ट हाउस गए। वहां कुछ देर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। इसके बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने करीब तीन घंटे तक अधिकारियों की क्लास ली। अधिकारियों की बैठक में मंत्री व विधायक के अलावा नेताओं को भी शामिल किया गया, जबकि पत्रकारों को बैठक में नहीं जाने दिया गया। तीन घंटे की बैठक में सीएम ने अधिकारियों से तय समय में लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की जनता ने अच्छे शासन के लिए बहुमत दिया है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। कुछ लोगों को इस नए पारदर्शी सिस्टम से दिक्कत हो रही है और उनकी यह दिक्कत आगे बढ़ने वाली है, कम नहीं होगी। हम लोगों की भलाई के लिए सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्य समय सीमा के भीतर करवाएं। पहले पुरानी घोषणाओं को पूरा करें। इसके बाद आगे की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाएं। इस सरकार द्वारा की गई सभी घोषणाएं दो साल के अंदर-अंदर पूरी करनी है। ईमानदारी व निष्पक्षता से काम करें।
विज्ञापन

जिले में बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान लॉजिस्टिक हब के मामले में डीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसके लिए 1200 एकड़ का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 810 एकड़ जमीन खरीदी जा चुकी है। कुछ जमीन प्रोजेक्ट के बीच में हैं, जिसके कारण दिक्कत आ रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब हरियाणा सरकार ने एक्ट बनाया है जिसके तहत किसान जमीन नहीं देना चाहते तो उन्हें दूसरी जगह पर जमीन दे सकते हैं। इस एक्ट के तहत कार्रवाई करके जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाएं।
कनीना में प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी जमीन मिले उस गांव को पहले नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करें। उसके बाद ही वहां आगे की कार्रवाई शुरू करें। ऐसा नहीं होने पर बाद में विवाद हो सकता है। नारनौल में खेल स्टेडियम के लिए जनप्रतिनिधियों को कहा कि खालड़ा के पास जमीन मिलने में कोई परेशानी है तो नारनौल के आसपास कोई दूसरी जगह जमीन की तलाश करें। कम से कम 7-8 एकड़ जमीन होनी चाहिए। जिले में खुलने वाली व्यायामशालाओं के संबंध में सीएम ने कहा कि प्रत्येक खंड में 10 व्यायामशालाएं कम से कम खोली जाएं, ताकि युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

सीएम के पहुंचने पर शिक्षामंत्री ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री मनोहरलाल दो दिन के नारनौल प्रवास के दौरान रविवार शाम नारनौल पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सीएम को गुलदस्ता देकर जिला में दो दिन के आगमन का स्वागत किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से परिचय करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जिला महेंद्रगढ़ में दो दिन रहेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और धरातल पर जिला से जुड़ी हर समस्या को समझ उनका समाधान करेंगे। इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश यादव नारनौल, विधायक अभय सिंह यादव नांगल चौधरी, गोपालशरण गर्ग, शिव कुमार महता, सत्यव्रत शास्त्री, गोबिंद भारद्वाज, राजेश यादव मालड़ा, नरेंद्र झिमरिया, भारती सैनी, रीना बंटी, राकेश शर्मा एडवोकेट, राजेश देवी, जसवंत बबलू, कंवर डालूसिंह, जेपी सैनी, कंवरसिंह यादव, पपल यादव, संजय सैनी, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, राजेंद्र उर्फ थानसिंह व सरला यादव सहित अनेक लोग थे।

फोटो = अधिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें