फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इम्पैक्ट:-

विज्ञापन
विज्ञापन
नप करेगी गायों की देखभाल, बनाई कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। खालड़ा की पहाड़ियों में बनी गोशाला की देखभाल अब पूरी तरह से नप करेगी। गोशाला में जो खामियां हैं, उनका जल्द ही निदान किया जाएगा। इसके लिए नप ने एक कमेटी का गठन भी किया है। यह कमेटी एसडीएम के नेतृत्व में गोशाला का संचालन करेगी। इस कमेटी में एसडीएम के अलावा नप के अधिकारियाें और शहर के कुछ प्रमुख लोगों को शामिल किया जाएगा।
अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को खालड़ा की पहाड़ियाें में बनी गोशाला का दौरा किया था। इस दौरान टीम को वहां खामियां मिली थी। गोशाला की इन खामियोें के संबंध मेें अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस दौरान वहां पर स्थित कर्मचारियाें से बातचीत करने पर पता चला कि गोशाला रामभरोसे ही चल रही है। इस समाचार को शनिवार के अंक में प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नप और जिला प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार सुबह नगर परिषद के नये कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह अपनी टीम के साथ खालड़ा में बनी गोशाला का दौरा करने पहुंच गए। उन्होंने वहां पर स्थित कर्मचारियाें की बात सुनी। उन्हाेंने सभी कर्मचारियाें को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं दूर करने में नप अपना पूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि इस गोशाला को अन्य गोशालाआें से भी बेहतर बनाया जाएगा। इसमेें गायाें के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हाेंगी।
विज्ञापन

कमेटी का भी गठन हुआ
कल तक जो गोशाला रामभरोसे चल रही थी, उस गोशाला के संचालन के लिए शनिवार को ही अवकाश के दिन नप के नए ईओ अभय सिंह ने एक कमेटी का गठन कर दिया। इस कमेटी के एसडीएम अध्यक्ष रहेंगे। नगर परिषद के कुछ अधिकारियाें और पार्षदाें सहित शहर के कुछ प्रमुख लोगों को कमेटी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह गोशाला का दौरा किया है। वहां पर जो कमियां मिलीं है, उन्हें दूर किया जाएगा। इसके संचालन के लिए भी एक कमेटी का गठन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया है।
-अभय सिंह, ईओ, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें