नशा मुक्ति व स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति और स्वच्छता प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। प्रधानाचार्य बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली को समाज सेवी नरपत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली गांव के मुख्य मांगों से गुजरती हुई वापिस स्कूल पहुंची। रैली में विद्यार्थियों ने नशा और स्वच्छता को लेकर स्लोगन लिखे बैनर लिए थे।
प्रधानाचार्य बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए नरपत सिंह ने कहा कि इस रैली से लोगों में जागरूकता आती है। इस मौके पर अध्यापिका सोमिया, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।