फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से पापाचार से मिलती है मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा से पापाचार से मिलती है मुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। श्रीमद्भागवत कथा नगरपालिका परिसर में कलश यात्रा सोमवार को गणेश पूजा के साथ शुरू हुई। श्रीमद्भागवत कथा के प्रारंभ में कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन

आचार्य केशव देव शास्त्री वृंदावन वाले ने श्रीमद्भागवत का वाचन किया। आचार्य केशव देव ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के पीछे बहुत सार है। आज भागवत महात्य का सारांश लोगों के बीच रखा गया है। अपने पूर्वजों के सम्मान में करवाई जाने वाली श्रीमद्भागवत कथा में पितरों को खुश करने का मंत्र जाप किया जाता है। हनुमान प्रसाद और रामकिशन शर्मा के प्रयास से हो रही श्रीमद्भागवत कथा से अनेक लाभ हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापाचार से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है। इस मौके पर सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, विष्णु कुमार, रविदत्त, शंकर सिंह, हेमंत, अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें