नारनौल। अग्रवाल सभा भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राधेश्याम शास्त्री ने श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह का सुंदर वर्णन किया।
कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा सुनने सभी पाप नष्ट हो जाते है और पुण्य की प्राप्ति होती है। गिरिराज महाराज कलियुग में साक्षात देव है। श्रीकृष्ण ने बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया। वहीं मथुरा पहुंचकर केश माया का भी वध किया। राधेश्याम शास्त्री ने कथा में श्रीकृष्ण व रूकमणी के विवाह का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान श्रीकृष्ण व रूकमणी के विवाह की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।