गणित स्पर्धा में सतीश, सुमित, पूजा, भारती व बिट्टू ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रावमा विद्यालय मिर्जापुर बाछौद में शुक्रवार को एक गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्राचार्य बेगराज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जबकि निर्णायक की भूमिका नरेंद्र सिंह गणित प्राध्यापक ने निभाई।
यह प्रतियोगिता गणित विशेषज्ञ प्रदीप कुमार व रविंद्र कुमार विज्ञान विशेषज्ञ की देखरेख में हुई। इस प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम के प्रतिभागियों में सतीश कुमार, सुमित, पूजा, भारती व बिट्टू रहे। इस मौके पर प्राचार्य ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय सिंह, अजीत सिंह, अनिल कुमार, यशपाल, बाबूलाल, बिजेंद्र सिंह व संतोष मौजूद था।