फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटा अतिक्रमण का मलबा, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हटा अतिक्रमण का मलबा, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव लहरोदा में सीएम विंडो पर शिकायत के बाद 10 अगस्त को बीडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम ने अनुसूचित जाति की फिरनी में घरों के बाहर बने चबूतरों को तोड़ दिया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और ग्राम पंचायत ने उस मलबे को नहीं हटाया है। इससे यहां के लोगों में जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत के प्रति गहरा रोष है। इस संबंध में अनुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि वीरवार को बीडीपीओ के नेतृत्व में गांव की फिरनी में घरों के बाहर बने चबूतरों को तोड़ दिया गया था। इस मलबे को जिला प्रशासन या फिर ग्राम पंचायत को उठवाना चाहिए। लेकिन, मलबा घरों के बाहर ही पड़ा है। इससे घरों में प्रवेश करने और घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा पूरी फिरनी में मलबा बिखरा होने के कारण रात में पैदल चलने वाले राहगीर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें