फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने कन्या जन्म पर मात-पिता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या जन्म पर मात-पिता को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गांव में लिंगानुपात सुधारने के लिए कन्या जन्म पर कन्या के मात-पिता को सम्मानित करती है। इससे गांव का लिंगानुपात पहले से बेहतर हुआ है। गांव की सरपंच मंजू ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम सरकार ने शुरू की थी। तब से उन्होंने गांव में बेटियों के जन्म पर मात-पिता को सम्मानित करना शुरू कर दिया। गांव के अनेक मात-पिता को पंचायत सम्मानित कर चुकी है। हाल में हेमराज और मंजू देवी के यहां कन्या का जन्म हुआ। उन्होंने कन्या जन्म पर वे सभी खुशियां मनाई जो लड़के के जन्म पर मनाई जाती हैं। गांव की पंचायत ने भी हेमराज के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया। इस मौके पर योगेंद्र यादव, आंगनबाड़ी वर्कर बहाना देवी, संगीता, रजनी, सरोज, सुधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें