महेंद्रगढ़। श्री हनुमान रामलीला में मंगलवार रात भगवान श्रीराम के राजतिलक का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 14 वर्ष का वनवास पूरा होने पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
रामलीला के प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्चना ठाकुर रहीं। उन्होंने भगवान श्रीराम को मिठाई खिलाकर भोग लगाया। इसके बाद भगवान की आरती की गई। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का फूलों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रामलीला में राम की भूमिका रेविन गौरा, लक्ष्मण की प्रथम भारद्वाज, सीता की जितेंद्र प्रजापत, हनुमान की कमल सैनी, भरत की तनिष्क बाछोदिया, शत्रुघ्न की भविष्य सैनी और गुरु वशिष्ठ की भूमिका डॉ. मोनू सैन ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अर्चना ठाकुर ने रामलीला के सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर होशियार सिंह सैनी, रमेश शर्मा जाटवास वाले, प्रवीन सैनी, प्रकाश सैनी, भूप सिंह सोनी, पुनीत भारद्वाज, अतुल लामड़ीवाल, संजय बाछोदिया, शेरसिंह मोयल और हर्ष पंचोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।