कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ की अनाज मंडियों में बुधवार को 386 किसानों से 31 हजार 95 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। महेंद्रगढ़ मंडी में बुधवार को 31 किसानों से 1538 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। कनीना में 194 किसानों से9232 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। सतनाली में 161 किसानों से खरीदा 21135 क्विंटल गेहूं की गई। तीनों मंडियों से अब तक दो लाख 3 हजार 100 बैग का उठान कराया जा चुका है।
महेंद्रगढ़ मंडी में बुधवार को 31 किसानों के 1538 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। हैफेड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उठान प्रक्रिया लगातार जारी है। 4200 बैग का उठान हो चुका है। मंडी में केवल बुुधवार को हुई खरीद का उठान होना बाकी है।
कनीना मंडी में बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी रही। खंड के विभिन्न गांवों से 194 किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि कनीना मंडी में बुधवार को 194 किसानों से करीब 9232 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। उन्हो़ंने बताया कि एक अप्रैल से अब तक कनीना मंडी में 1789 किसानों से 65498 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बुधवार को मंडी से 16200 गेहूं के बैग का उठान कार्य करवाया गया है। अभी तक मंडी से करीब 98900 गेहूं के बैग का उठान कार्य करवाया जा चुका है। सतनाली अनाज मंडी में गेहूं खरीद का आंकड़ा एक लाख क्विंटल को पार कर गया है। मंडी में बुधवार को 161 किसानों से 21135 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि अब तक 1 लाख 7834.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा खरीदी गई फसल का उठान कार्य भी तजी से करवाया जा रहा है। एक लाख बैग गेहूं का उठान करवा लिया गया है।