फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरुष में 14 व महिला आईटीआई में महज एक दाखिला

Mon, 21 Oct 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नारनौल का राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
नारनौल। आईटीआई में दाखिला लेने से जो बच्चे वंचित रह गए थे, उनको पंचकूला स्थित मुख्यालय की तरफ से एक मौका और दिया गया है। ऐसे में ये बच्चे अब 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में तीन दिन पहले ही उच्चाधिकारी ने पत्र जारी कर प्रदेश की सभी आईटीआई के प्राचार्यों को प्रेषित किए थे। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को पुरुष आईटीआई में 14 व महिला आईटीआई में महज एक ही दाखिला हुआ है। पुरुष आईटीआई में अभी तक 110 व महिला आईटीआई में 68 सीटें खाली थी। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया पुन: शुरू होने से इनको भरे जाने की उम्मीद जगी है।
ऑन द स्पॉट हो रहा दाखिला
इस प्रक्रिया के तहत जिस बच्चे ने फार्म नहीं भरा है, वह सबसे पहले ऑनलाइन अपना फार्म भरें। इसके बाद रैंक कार्ड को डाउनलोड कर अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर या जहां भी वो दाखिला लेना चाहता है, वहां पर 12 बजे से पहले जमा करवाएं। इसके बाद आईटीआई प्रशासन की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यालय से दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश आए हैं। शनिवार व रविवार दो दिन का अवकाश होने के चलते सोमवार से दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। पूर्व में जो बच्चे दाखिले से वंचित रह गए थे, वे अब दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें