प्रदेश में स्थापित 52 परीक्षा केंद्रों में छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
- फोटो : अमर उजाला
कनीना। खंड के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों को धारा 134 ए के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक ओर मौका दिया गया है। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला यादव ने दी। उन्होंने बताया की इस परीक्षा में वे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं जो बीते समय आयोजित परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सके थे। उन्होंने बताया कि बीते समय उनके कार्यालय में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 21 आवेदन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालेे विद्यार्थियों के थे बाकि 229 विद्यार्थियों में से बीते समय आयोजित की गई परीक्षा में 160 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 113 उत्तीर्ण हुए थे। इनके दाखिले के लिए 64 स्कूलों के संचालकों को पत्र भेजकर उनके दाखिले के निर्देश दिए गए थे। कनीना खंड में 64 निजी स्कूल संचालित हैं। परीक्षा से वंचित रहे 69 विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आगामी 3 जुलाई रविवार को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में होगी। इस परीक्षा में पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थी हिस्सा लेगें। परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शांति पूर्वक ढंग से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।