फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की ककक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नए साल की पूर्व संध्या पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीजे पर धमाल मचाने और प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी और पुलिस चौकी इंचार्ज पेट्रोलिंग पार्टी के रूप में विभिन्न स्थानों को चेक करेंगे। किसी तरह का हंगामा और विवाद होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूप को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूप से सूचना मिलते ही थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा। सभी कर्मचारी को हर स्थित पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
बता दें कि 31 दिसंबर की रात को नए साल के आगमन को लेकर हर आदमी उत्साहित होता है। नए साल के आगमन को लेकर लोग जश्न मनाते है। कई जगह लोग डीजे पर डांस करते हैं तो कई जगहों पर पार्टियों का आयोजन होता है। ऐसे में कई बार शराब पीकर हुड़दंग मचाने की घटना सामने आती हैैं। नए साल की पूर्व संध्या में हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे है।
विज्ञापन

देर रात तक नहीं बजेंगे डीजे
नए साल की पूर्व संध्या पर देर रात तक डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए है कि नए साल की पूर्व संध्या और वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान दस बजे के बाद डीजे नहीं बजाएं। सभी डीजे संचालक सुप्रीम कोर्ट के नियम की पालना करने के निर्देश दि। पुलिस ने साफ शब्दों में चेताया है कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होटल और ढाबे की भी होगी चेकिंग
नए साल पर होटल और ढाबों में बैठकर शराब आदि पीते हैं। शराब पीकर वो होटल और ढाबों पर ही हुड़दंग करते हैं। इन हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस होटलों का जायजा लेगी। इसके अलावा होटल मालिकों और ढाबा वालों को निर्देश दिए हैं कि वो रात दस बजे तक ही होटल खोलकर रखें। इसके बाद होटल खुला हुआ मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा होटल मालिकों को निर्देश जारी करें कि रात को होटल पर रुकने वालों की आईडी आदि चेक करेंगे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी रहेगी नजर:
नव वर्ष के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए शहर के राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, सतनाली चौक, कैंची मोड़, ब्रह्मदेव चौक, आजाद चौक आदि चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा हुड्डा पार्क, बस स्टैंड आदि स्थानों पर पेट्रोलिंग पार्टी सतत निगरानी रखेगी। बिना अनुमति के डीजे बजाने या प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें