फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व अन्य पार्षदों ने शहर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नगर पालिका के कच्चे व पक्के सफाई कर्मचारियों की सरकार द्वारा मांगें न मानने पर सफाई कर्मचारियों ने 12वें दिन भी हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी व अन्य पार्षदों ने रविवार को शहर में सफाई अभियान चलाया। पार्षदों ने शहर में कई जगह पर सफाई की। इस दौरान सफाई कर्मियों व पार्षदों के बीच नोक-झोंक भी हुई, मगर यह लंबी नहीं चली। बाद में पार्षदों ने नगर परिषद के पास, महावीर चौक व बाजार में एक-दो जगह सफाई की।
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्णचंद जैदिया ने कहा कि आज नगर पालिका कर्मचारियों की पूरे प्रदेश में काम छोड़ हड़ताल चल रही है। इस पर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आज पूरे प्रदेश में गंदगी का आलम है, जबकि निकाय मंत्री कविता जैन अपना दावा कर रही है कि शहरों की सफाई सुचारु रूप से चल रही है। महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि आज सरकार वर्ष 1996 का इतिहास अजमा रही है। तब बंशीलाल बीजेपी पार्टी से गठबंधन बनाकर मुख्यमंत्री पद पर थे। उस समय भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी एक मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी की हमें महीने की सात तारीख पर वेतन मिले। लेकिन इस गठबंधन सरकार ने 79 दिन तक इस हड़ताल को विफल करने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को जेल में बंद कर दिया। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज यही इतिहास बीजेपी सरकार ओछे हथकंडे अपनाकर दोहरा रही है। उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस तरह की हठ की तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी सरकार का जमकर विरोध करेंगे और सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर दीपचन्द जैदिया, राजेन्द्र जैदिया, सुरेश जैदिया, दौलत जैदिया, प्रताप सिंह जैदिया, संतोष देवी, मीरा, बिमला, भगवानदास, निरंजन लाल, प्रदीप कुमार, राजू, भीम सिंह, ओमप्रकाश, दीपक, आकाश निर्मला, घनश्याम, सुरेश कुमार, रमेशचंद जैदिया, लखन, पूर्णचंद, रामौतार आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें