फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीए की 13वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की दो दिवसीय 13वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप की शनिवार से भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई। पहले दिन अंडर-11, 15 व ओपन आयु वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले हुए। तीन दौर के मुकाबले के बाद कई नेशनल खिलाड़ी शह-मात के खेल-युद्ध में शानदार खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचे। चैंपियनशिप में नारनौल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी व रेवाड़ी समेत 4 से अधिक जिलों के 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता शुभारंभ उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि किया।
उन्होंने कहा कि शतरंज महाभारत के पुरातत्व समय का शह-मात का खेल-युद्ध हैं। शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए शतरंज खेलना बच्चों के लिए बहुत आवश्यक है। शतरंज में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। उपायुक्त ने कहा कि शतरंज दिमागी कसरत का सबसे अच्छा अभ्यास है। इसलिए शतरंज स्पर्धाओं में बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

सर्वाधिक मुकाबले जीतने वाला होगा चयनित
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप एवं जिला सचिव आरके जांगड़ा सूबेदार ने बताया कि जिले की टीम में वही चयनित होगा जो एचसीए के नियमानुसार सर्वाधिक मुकाबले जीतेगा। शनिवार को तीसरे राउंड तक मुकाबले करवाए गए। सेमीफाइनल व फाइनल चक्र के मुकाबले रविवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए होगा चयन
स्पर्धा का आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ के तत्वावधान में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। चैंपियनशिप के शुरू में एचसीए महासचिव कुलदीप ने खिलाड़ियों को शतरंज के नए नियमों से अवगत कराया। विजयी खिलाड़ियों में से ही जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन नरेश संघी, स्कूल सचिव किशन चौधरी, वाइस-चेयरमैन कमल संघी, सह-सचिव कर्ण चौधरी, प्रिंसिपल दिनेश कुमार, देवकी नंदन व शशि समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें