महेंद्रगढ़, नारनौल और रेवाड़ी जिले बनेंगे टूरिज इंफ्रास्ट्रक्चर हेरिटेज सर्किट
फोटो संख्या:40 से 42
प्रदीप शर्मा
महेंद्रगढ़। राजस्थान तर्ज पर अब महेंद्रगढ़, नारनौल और रेवाड़ी जिले को टूरिज इंफ्रास्ट्रक्चर हेरिटेज सर्किट बनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडिशन चीफ सेक्रेटरी विजयवर्द्धन माधोगढ़ और महेंद्रगढ़ फोर्ट का दौरा करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल, एसडीएम विक्रम सिंह, तहसीलदार मुखत्यार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
इससे पूर्व महेंद्रगढ़ जिला उपायुक्त की ओर से महेंद्रगढ़ फोर्ट, माधोगढ़ फोर्ट, छत्ता राय मुकुंद नारनौल, तख्त बाओली नारनौल, ढोसी की पहाड़ी आदि की रिपोर्ट बनाकर पहले भेजी जा चुकी है। इस रिपोर्ट में उक्त ऐतिहासिक इमारतों की विशेषता, वर्तमान में हालात और इनके जीर्णोद्धार में लगने वाली राशि का एस्टिमेट बनाकर भेजा गया था। उसी रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को टूरिज्म विभाग के एडिशन चीफ सेक्रेटरी महेंद्रगढ़ आएंगे।
ऐतिहासिक धरोहरों को जोड़कर बनाया जाएगा टूरिज्म सर्किट
प्रदेश सरकार हरियाणा के अंतिम छोर पर बसा जिला महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को जोड़कर टूरिज्म सर्किट बनाएगी। इन दोनों जिलों की आठ धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए 80.76 करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाया गया है। इनमें महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ किला और महेंद्रगढ़ किला है। नारनौल के राय मुकुंद का छत्ता, तखत बाओली, ढ़ोसी की पहाड़ी तथा रेवाड़ी के बड़ा तालाब, सोला राही शिव सरोहर तथा सिटी वाइड इंफ्रास्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
27 करोड़ रुपये से बदले की महेंद्रगढ़ किले की सूरत
पर्यटन विभाग 26.76 करोड़ रुपये की लागत से महेंद्रगढ़ किले की सूरत बदलेगा। इस योजना के तहत 600 वर्ष पुराना मराठाकालीन लुक में तैयारा किया जाएगा। छह एकड़ में फैले किले की दीवारों को नए सिरे से पुुराना लुक दिया जाएगा। लगभग 12.38 करोड़ रुपये से न केवल किले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बल्कि हस्तकरघा विकास तथा प्रदर्शनी गैलरी बनाई जाएगी। 0.13 करोड़ रुपये से फूड कोर्ट, 1.35करोड़ रुपये से ओपन एयर थियेटर, 0.67करोड़ रुपये जनसुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। किले को रात में दूधिया रोशनी में नहलाने के लिए 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 1.87 करोड़ रुपये से टूरिस्ट इंनफॉर्मेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा जहां पर महेंद्रगढ़ किले के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। किले में सुरक्षा एवं पीए सिस्टम पर 1.01 करोड़ रुपये और 4.03 करोड़ रुपये प्लमिंग, डब्ल्यूडीपी एंड एसटीपी पर खर्च किए जाएंगे।
17.85 करोड़ रुपये से होगा माधोगढ़ जीर्णोद्धार
माधोगढ़ किला 17.85 करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। इस किले को नीमराणा फोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। माधोगढ़ फोर्ट के अंदर 1.53 करोड़ रुपये वीआईपी रेस्तरां बनाया जाएगा जहां पर पर्यटक नाश्ता आदि कर सकेंगे। इन्हीं रुपये में अन्य जनसुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। भूस्खलन को रोकने के लिए 1.19 करोड़ रुपये, 6.17 करोड़ रुपये में किले से रोड तक सड़क बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 1.87 करोड़ रुपये टूरिस्ट इंनफॉर्मेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा जहां पर किले के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी
किस-किस धरोहर पर कितनी राशि होगी खर्च
स्थान एस्टिमेट कॉस्ट (करोड़ रुपये में)
महेंद्रगढ़ फोर्ट 26.76
माधोगढ़ फोर्ट 17.86
राय मुकुंद का छत्ता 09.58
तख्त बओली 01.66
ढोसी पहाड़ी 0.25
बड़ा तालाब 7.75
सोला राही शिव सरोहर 5.95
सिटी वाइड इंफ्रास्ट्रेक्चर 7.10
वर्जन:
ऐतिहासिक धरोहरों का एस्टिमेट और रिपोर्ट बनाकर पहले ही भेज दी थी। मंगलवार को टूरिज्म डिपार्टमेंट से एडिशन चीफ सेक्रेटरी आएंगे और इन धरोहरों का निरीक्षण करेंगे।
-जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल।