फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरफ्लो सीवर व नालियां बनी लोगों के लिए सरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर का पानी सड़कों पर, अधिकारी को शिकायत का इंतजार
विज्ञापन

दूषित पानी पेयजल लाइनों में भी जा रहा है, लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है
फोटो नंबर 02 से 08
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में ओवरफ्लो सीवर और नालियाें का पानी सड़कों पर बह रहा है। दूषित पानी पेयजल लाइनों में भी जा रहा है। इस कारण लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन अधिकारी टालमटोल का रवैया अपना रहे हैं। किसी अधिकारी को समस्या दिख नहीं रही तो कोई कह रहा शिकायत आएगी तो दुरुस्त करवा दी जाएगी।
लगभग एक लाख लोगों की आबादी वाले नारनौल शहर की बड़ी समस्या सीवरेज व्यवस्था बनी हुई है। कहीं पर सीवर ओवरफ्लो हैं तो कहीं पर सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। करीब एक लाख की आबादी वाले नारनौल शहर में सीवरेज की सफाई का काम महज सात-आठ स्थायी कर्मचारियों के हवाले ही हैं, वैसे तो पांच कर्मचारी अस्थायी रूप से भी लगाए गए हैं, परंतु आबादी के हिसाब से यह संख्या काफी कम है। इस कारण शहर में सीवरेज की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन

आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या होती रहती है, सीवर के लिए बनाए गए मेनहोलों में से ढक्कन भी गायब हो गए हैं। वहीं कई ढक्कन टूट भी गए हैं। शहर में 2011-12 में नई बड़ी सीवर लाइन भी डाली गई थी, मगर इस सीवर लाइन के डलने के बावजूद भी शहर के लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। शहर की पुरानी सीवर व्यवस्था भी पटरी पर नहीं आ रही है।

कई मोहल्लों में बनी समस्या
इन दिनों भी शहर में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के अनेक मोहल्लों में सीवर ओवरफ्लो हैं। रविदास मंदिर मार्ग, पुरानी कचहरी रोड पर पीर बाबा की मजार के पास, चांदूवाड़ा मोहल्ला, शनि मंदिर के पास, पुरानी मंडी, खड़खड़ी रोड आदि स्थानों सीवर ओवरफ्लो की समस्या हैं तो कही सीवरेज के मेनहोलों के ढक्कन टूटे हुए पड़े हैं।
-----------

रविदास मंदिर मार्ग पर पुरानी सराय में यह समस्या काफी पुरानी हो गई है, परंतु इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
-हरनारायण

शहर में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण सारा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस समस्या का जल्द निदान होना चाहिए।
-कमलेश देवी

सीवर के मेनहोल का ढक्कन काफी समय से नहीं है। हालांकि यह मेनहोल सड़क के बीचोबीच नहीं है फिर भी रात के समय कोई हादसा होने का डर बना रहता है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-प्रेम चंद जैन

पुरानी कचहरी के पास सीवरेज व नाली ओवरफ्लो की समस्या बहुत ज्यादा है। आए दिन यहां पानी गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को परेशान हो रही है।
-अतुल जैन

सीवर के मेनहोल के टूटे और क्षतिग्रस्त ढक्कनों को समय-समय बदला जाता है। फिर भी शहर में कोई सीवर का टूटा या क्षतिग्रस्त ढक्कन है तो उसे बदला जाएगा।
-रामपाल जेई सीवरेज मेंटेनेंस, जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।

नारनौल में सीवरेज की सफाई सुचारु रूप से की जा रही है। सीवर की सफाई के लिए मशीन भी विभाग के पास है। अगर कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर कर दिया जाएगा।
-निशांत कुमार जेई सीवरेज, जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।

लोगों की शिकायत मिलने पर आज ही कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन यह समस्या सीवरेज की नहीं बल्कि नालियों के ओवरफ्लो होने से हो रही है। उक्त जगह अच्छी तरह चेक करवाया है। परंतु यहां सीवरेज ओवरफ्लो की कोई समस्या नहीं मिली है।
- निशांत कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें