फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसल खरीदने को तैयार नहीं सरकार, कर्जे का बढ़ा भार : राव बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फसल खरीदने को तैयार नहीं सरकार, कर्जे का बढ़ा भार : राव बहादुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। खरीफ सीजन की फसल की थ्रेसिंग पूरी हो चुकी है। किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार आनाकानी कर रही है।
यह बात विचार पूर्व विधायक और इनेलो नेता राव बहादुर सिंह ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में दक्षिण हरियाणा की नहरों में टेल तक पानी पहुंचा था। पंचायतों को आवश्यकतानुसार ग्रांट दी गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, बेरोजगारों का भत्ता बढ़ाने, 24 घंटे बिजली वितरण, महंगाई कम करने का वादा किया गया था। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा इन वादों को भूल गई है। जिले की मंडियों में अनाज खरीदने की व्यवस्था नहीं है। बिजली और पेयजल समस्या से ग्रामीणों का बुरा हाल है। किसान, कर्मचारी और व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं टूट रही। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर भिवानी के निनानी गांव में प्रदेश स्तरीय रैली होगी। इसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचेंगे। रैली का निमंत्रण देने के लिए दताल, कालबा, आसरावास, ढाणी जाजमा समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर रोहताश रावत, भीमसिंह शेहरावत, अमरसिंह ब्रहमचारी, लीलाराम, काशीराम, बिरेंद्र सिंह, कर्नल कर्णसिंह सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें