फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का आर्थिक सशक्त होना बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं का आर्थिक सशक्त होना बेहद जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय सामुदायिक भवन में महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस ने मासिक बैठक की। इस दौरान महिला सम्मेलन भी हुआ। इसमें महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

कृष्ण राव ने सम्मेलन में में कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत जरूरी है कि वे आर्थिक रूप से सशक्त हों। आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं। ऐसे में उनकी सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई वे खुद लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। इसलिए देश के विकास में इनका योगदान अति आवश्यक है। आज महिलाओं का एक बहुत बड़ा वर्ग सजग, शिक्षित और जागरूक है। इस मौके पर हरीश पार्षद, छन्नी देवी, तोता राम, प्रधान संत लाल, धर्मेंद्र, बलविंदर कोरियावास, हरदीप गहली, नारनौल मीडिया प्रभारी लोकेश गांधी, अभिमन्यु, संदीप टिल्लू, जीतू मूलोदी, भारत सैनी, बिमल देवी, सरोज देवी, लाली देवी, कौशल्या देवी, सीमा देवी, संतोष देवी, बबली, गंगा, सुशील, पूजा, लता, अनीता, मंजू आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें