चिकित्सा जांच शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना।
गांव ककराला में अधिवक्ताओं और ग्रामीणों द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की मांच कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन कनीना कोर्ट के एसडीजेएम रामावतार पारीक ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं निर्धन लोगों को चिकित्सा शिविर के माध्यम से अच्छा उपचार देने का प्रयास किया जाता है, यह एक पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति का समाज के प्रति दायित्व होता है उसे पूरा करना चाहिए। चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का पंजीकरण हो चुका था। शिविर में डॉ. एसपी यादव हृदयरोग विशेषज्ञ, डॉ. कंवर सिंह ईटीटी की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में मरीजों को दवाएं बबली मेडिकल की तरफ से नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर शिविर के प्रबंधक अधिवक्ता सुनील राव ककराला ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। अधिवक्ता ओपी यादव, धर्मेेंद्र रोहिल्ला, वीरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, सरपंच कृष्ण कुमार, एचएम रामेश्वर, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, केसी गुप्ता, पूर्व बार प्रधान कुलदीप यादव, नरेश यादव, रामबीर ठेकेदार, लमीराम, पूर्व सरपंच राकेश यादव इस मौके पर मौजूद रहे।