फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
मोहल्ला बास में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है। मोहल्ले के सतबीर सिंह, नफे सिंह, मुकेश, सतीश, शारदा, मैना, सुरेश, शांति का कहना है कि मोहल्ला बास काफी बड़ा है। मोहल्ले के अंदर सुनार, खाती, गुआरिया, धानक, सैनी, बनिया जाति के परिवार रह रहे हैं। मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित ट्यूबवेल से हो रही है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के घरों में नाली का पानी सप्लाई हो रहा है। शुरुआत दस मिनट में पानी एकदम काला आता है। उसके बाद धीरे-धीरे पानी का रंग मटमैला हो जाता है। इस पानी को पीना तो दूर हाथ भी नहीं धोए जा सकते। इस पानी को पौधों में डाला जाता है तो मिट्टी एकदम काली हो जाती है। उन्होंने बताया कि पीने के लिए दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ता जबकि कुछ लोग पानी का कैंपर रखवाने लगे हैं। विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है।

लोगों की परेशानी उनकी जुबानी
घरों में नाली का पानी आ रहा है। इसे पीना तो दूर हाथ भी नहीं धोए जा सकते। पानी के लिए पूरा मोहल्ला ही परेशान है। एक सप्ताह से यह दिक्कत आ रही है।
- सतबीर सिंह।

गरमी को मौसम चल रहा है। इस समय लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है। पानी एक दम गंदा आ रहा है। विभाग इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
- नफे सिंह।

घरों में रोज दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस पानी को अगर कोई पी ले तो आदमी बीमार हो सकता है। दूषित पानी सप्लाई के कारण हमें पानी दूर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैना।

क्षेत्र में उमस भरी गर्मी हो रही है। पानी की समस्या पैदा हो रखी है। इतनी तेज गर्मी में पानी दूर से लाना पड़ रहा है। जबकि घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
- शारदा

सात दिन से पानी दूषित पानी की सप्लाई की बात मोहल्लावासी गलत कह रहे हैं। मेरे पास आज ही फोन आया था। सुबह सप्लाई को ठीक कर दिया जाएगा।
- एसडीओ प्रदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें