फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवा में बच्चों ने अपना खूब दिखाया जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीकृष्ण स्कूल में रविवार को अमर उजाला जलवा-2017 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि यदुवंशी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन राव बहादुर सिंह रहे। अध्यक्षता श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने की। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने जमकर जलवा बिखेरा। सभी स्कूलों की टीमों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन एसडी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ट्राफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक की भूमिका युवा सांस्कृतिक अधिकारी अनिल कौशिक, राष्ट्रीय हरियाणा नृत्य कोरियाग्राफर झम्मन सैनी, विवेक यादव, संगीत की प्रोफेसर मोनिका यादव ने निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राव बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज श्रीकृष्णा स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से किया। सर्वप्रथम नालंदा स्कूल डालनवास ने ओढ़कर चुंदड़ी मैैं देखूं हरियाणा... पर डांस किया। बीआर ज्ञानदीप स्कूल के विद्यार्थियों ने मेरा बावन गज का घाघरा... पर शानदार प्रस्तुति दी। ओमसाईं राम स्कूल के विद्यार्थियों ने आज मौका है तू खास दिखा जलवा... राष्ट्रीय भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। श्रीकृष्णा स्कूल ने पटाखे फोड़ लू... पंजाबी गीत पर पंजाबी सांस्कृतिक पेश की। मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने मेरा नौ डांडी का बिजना... हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति दी। गणेश पूजा को ध्यान में रखते हुए आरआरसीएम स्कूल और गैलेक्सी स्कूल की छात्राओं ने श्रीगणेश देवा, श्री गणेश देवा... गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। एसडी स्कूल की छात्राओं ने घुमरै घुमरै मेरा घाघरा, घूमनै जांगी दिल्ली आगर... गीत पर प्रस्तुति दी। छात्रा रागनी ने भ्रूण हत्या पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रीकृष्णा स्कूल के संस्थापक डॉ. बीर सिंह, ओम साईंराम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी, गैलेक्सी स्कूल के चेयरमैन सतीश कौशिक, नालंदा स्कूल के निदेशक विक्रम लांबा, बीआर ज्ञानदीप स्कूल की प्रिंसिपल उमेश यादव, मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन सतन सिंह यादव, एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव सिंह, आरआरसीएम स्कूल के चेयरमैन रोशनलाल यादव, एमडी राजेश लावनिया आदि सभी ने अमर उजाला कार्यक्रम को खूब सराहा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दिया क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राव बहादुर सिंह ने कहा कि वे अमर उजाला ग्रुप का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच दिया। कहा कि अमर उजाला ने हमेशा ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को मोटिवेट करने का प्रयास किया है। इससे पूर्व यदुवंशी स्कूल में टॉपर्स टूर कार्यक्रम कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को कॅरियर के बारे में मोटिवेट किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमर उजाला आगे भी इस प्रकार का कार्यक्रम करता रहेगा।
क्या बोले जज
युवा सांस्कृतिक अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर हरियाणा सरकार ने अनिल कौशिक ने बताया कि अमर उजाला का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने का सराहनीय कदम है। आमतौर पर शिक्षण संस्थाओं में ही बच्चे अपनी प्रतिभा तराशने का प्रयास करते हैं। अमर उजाला ने युवाओं में छुपी हुई प्रतिभाओं को उभार कर जो मंच प्रदान किया है, उससे युवा कलाकारों का मनोबल अवश्य बढ़ेगा।
-राष्ट्रीय हरियाणवी नृत्य कोरियोग्राफर विवेक यादव, मोनिका यादव और झम्मन सिंह ने कहा कि अमर उजाला के इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यह युवा कलाकारों के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
अमर उजाला जलवा 2017 कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे जबरदस्त प्रदर्शन एसडी स्कूल की छात्राओं ने कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरआरसीएम स्कूल की टीम ने द्वितीय और ओमसाईं राम स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। चारों जजों ने छात्राओं के एक्सप्रेशन, कंटेंट, लय और समय को ध्यान में रखकर निर्णय दिया है। चारों जजों ने अलग-अलग स्कूलों को अपने हिसाब से अंक दिए थे। उसके बाद सभी जजों के अंकों को जोड़कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें