फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रोडवेज बस चलने की संभावना, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डेर सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत सिंह को सोमवार को सजा सुनाये जाने को लेकर दिनभर प्रशासन अलर्ट रहा। वहीं लोग भी पूरा दिन टीवी से चिपके हुए नजर आये। दूसरी ओर तीन दिन से बंद रोडवेज की कुछ बसें सोमवार को लोकल रूट पर चली। बसों के मंगलवार से सभी रूटों पर चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जीएम ने भी माना है कि मंगलवार से सभी बसें रोड पर होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में बसें चलने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
गुरमीत सिंह को सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई। इसको लेकर दिनभर जिला प्रशासन सतर्क रहा। वैसे जिला महेंद्रगढ़ शांतिप्रिय होने के कारण यहां कोई घटना की उम्मीद नहीं थी। फिर भी ऐतिहात के तौर पर लघु सचिवालय व बस स्टेंड आदि जगहों पर पुलिस की तैनाती रही। लोग भी सुबह से बाबा की सजा सुनाये जाने को लेकर उत्सुक रहे तथा इसके बारे में गली मोहल्लों में चर्चाएं भी चली। दोपहर को सजा सुनाने के वक्त से पूर्व ही लोग टीवी के चिपक गये।
विज्ञापन

-स्कूल कालेज रहे बंद, पढ़ाई बाधित
जिला के स्कूल कालेज सोमवार को बंद रहे। वहीं कोचिंग सेंटरों पर भी ताला नजर आया। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई तीन-चार दिनों से बाधित हो रही है। शहर के सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूल संचालकों ने भी सोमवार को बंद रखा।
विज्ञापन

-लोकल रूट पर चली कुछ बसें
सोमवार को कुछ लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें चलाई गई। ये बसें यात्रियों की संख्या ज्यादा देखने के बाद चलाई गई। इनमें सुबह-सुबह रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के लिए भी बसें चली।
-बाजार में रही सोमवार को रौनक
शनिवार व रविवार को बाजार सुनसान होने के बाद सोमवार को रौनक दिखाई दी। लोग प्राइवेट साधनों से शहर पहुंचे तथा उन्होंने बाजार में जमकर खरीददारी की।
-कोर्ट में रही सुरक्षा
लघु सचिवालय परिसर व कोर्ट परिसर में सोमवार को सुरक्षा के इंतजाम थे। यहां पर पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी, जो पूरा दिन तैनात रहे।
-वैसे तो लोकल रूट पर एक दो बसें निकाली हैं। हो सके तो मंगलवार से लगभग सभी रूटों पर बसें चल जाएं।--सुरेंद्र यादव, जीएम नारनौल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें