फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। निजामपुर रोड स्थित पैंथर ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एकेडमी में सोमवार को तृतीय तलवार बाजी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला तलवारबाजी संघ के प्रधान डीपी सैनी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लड़कियों में अंडर 17 में अमनदीप कौर रंधावा, अंकिता खोश्या, निकिता व सिमरन का चयन हुआ है। अंडर-20 में मोनिका, श्वेता तथा अंडर-15 आयु वर्ग लड़कों में नरेंद्र कुमार व सुनील कुमार का चयन हुआ है। अंडर-17 आयु वर्ग में देवेंद्र, परवेश, राहुल, शुभम, हरमनजीत रंधावा, विनित, मोहित, ओमपाल, भूपेंद्र व नितेश कुमार को चुना गया। अंडर-20 में सचिन, सौरभ, विकास, अमित, रोहित व कमल का चयन हुआ है। प्रधान ने बताया कि चयनित प्रतिभागी आगामी 25 से 27 अगस्त को समालखां पानीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर संघ के संरक्षक लक्ष्मण सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार, ताइक्वांडो सचिव सुरेंद्र सिंह, विनय भार्गव, अमन घाडग़े, जय प्रकाश व इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें