फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरनी के बीच में टंकी निर्माण का आरोप, बीडीपीओ को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरनी के बीच में टंकी निर्माण कराने का आरोप
विज्ञापन

नांगल चौधरी। ढाणी जाजमा में पंचायत ने फिरनी के बीच में सार्वजनिक टंकी का निर्माण करवाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीपीओ को शिकायत देकर समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महाबीर प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की पेयजल सुविधा के लिए विभाग द्वारा सार्वजनिक टंकी मंजूर की गई है। पंचायत को ग्रामीणों की सुविधा के मुताबिक निर्माण के निर्देश हैं। किंतु सरपंच ने निजी समर्थकों के घरों के आसपास या फिरनी के बीचों-बीच इसका निर्माण शुरू करवा दिया है। ढाणी जाजमा की फिरनी से नोलायजा, शहबाजपुर मार्ग लिंक हैं। जिस पर सड़क निर्माण मंजूर हो चुका, अगले 2-3 महीने में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। सरपंच ने यहां पर टंकी निर्माण करवाकर फिरनी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है। समाधान के लिए बीडीपीओ को शिकायत सौंपी है। बीडीपीओ दीपक यादव ने बताया कि फिरनी के बीच में टंकी निर्माण करवाना नियमों के खिलाफ है। बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। आरोप साबित होने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें