फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैलाफ में लोगों को दी गई वितीय स्कीमों के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैलाफ में दी वित्तीय स्कीमों के बारे में जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में प्रयास अभियान के तहत शुक्रवार को गांव जैलाफ में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक प्रबंधक पवन गोयल ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रबंधक पवन गोयल ने बैंक की विभिन्न वित्तीय स्कीमों की जानकारी दी। बताया कि पीएनबी लाडली स्कीम सीएसआर गतिविधि के तहत पंजाब नेशनल बैंक की यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सबको अपना बचत खाता खुलवाना चाहिए। जिनका खाता पहले से खुला है, उन्हें उसे आधार से लिंक करवाना चाहिए। इस मौके पर वित्तीय सलाहकार विजय यादव और जेसी शर्मा ने बताया कि संस्थान ने ग्रामीण बेरोजगार युवकों को जीवन में स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक प्रकार के रोजगार के लिए कोर्सों का प्रशिक्षण देकर उनका स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान करता है। अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार, सरपंच सुरेश चंद, वर्षा यादव, अनिल कुमार, आशा एवं गांव के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें