सेव ट्री-सेव लाइफ के तहत किया पौध रोपण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के निर्देश पर वन विभाग के सहयोग से सेव ट्री-सेव लाइफ अभियान के तहत शुक्रवार को गांव बेरूंडला और बिगोपुर मेें पौधा रोपण अभियान चलाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन विभाग के वेद प्रकाश और अधिवक्ता गिरीबाला रहे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। पर्यावरण में कार्बन डाईऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ रही है। इससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि हर खुशी के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं। इसके बाद उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधो से हमें प्राणदायक ऑक्सीजन प्राप्त होती है। इस अवसर पर बेरूंडला के सरपंच अंजू रानी, बिगोपुर की सुमन देवी, कानूनी स्वयं सेवक हनुमान शर्मा, वर्षा यादव आदि उपस्थित थे।