अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के सूरज विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास कार्यक्रम के तहत चलने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत हाउस प्रतियोगिता में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में साइन हाउस के विद्यार्थी मुस्कान, ललिता, मानसी, दीपिका की टीम ने प्रथम स्थान, शार्प हाउस से निधि, सानिया, विजेता, वंशिका, हर्षिता, कोमल की टीम ने द्वितीय स्थान वहीं स्टार हाउस व सुपर हाउस के विद्यार्थी आंशु, मनीषा, रिया, खुशबु की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विनोद, हिमांशु, नीतिका, उत्सव, अजय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों का प्रयोग बखूबी किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में विद्यालय के चारों हाउसों की प्रतिभागियों ने एक से एक सुंदर व मनमोहक रंगोली का निर्माण कर अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।