फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी शिविर में 130 की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो-54 गांव खायरा में आयोजित ​शिविर में टीबी जांच कराने पहुंचे ग्रामीण। विभाग - फोटो : टीईटी परीक्षा देकर एमजी कॉलेज से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को गांव खायरा में टीबी जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 130 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। शिविर का नेतृत्व पीएचसी मालड़ा बास प्रभारी पिंकी जांगड़ा ने किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 संभावित मरीजों के एक्सरे किए। टीबी के लक्षण पाए जाने पर 17 मरीजों के बलगम के सैंपल जांच के लिए कनीना लैब भेजे गए। टीबी यूनिट कनीना से पहुंचे एसटीएस पवन कुमार और टीबीएचवी युद्धवीर ने बताया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। सरकार मरीज को पोषण के लिए प्रति माह एक हजार रुपये भी देती है। सीएचओ बीरबल, स्वास्थ्यकर्मी मनोज देवास और एएनएम रितु ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें