फोटो संख्या:65- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में पौधरोपण करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्
महेंद्रगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। विद्यालय परिसर में कुल 130 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इनमें आम, अमरूद, जामुन, नींबू, आंवला और बेल शामिल थे। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना है। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करेंगे और विद्यार्थियों को पोषण भी देंगे। कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब प्रभारी प्रवक्ता ममता के मार्गदर्शन में हुआ। संवाद