महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में राहत ग्रुप और यादव सभा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 रोगियों की जांच की गई। ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य कप्तान राजेंद्र सिंह खेडा ने बताया यादव धर्मशाला में निशुल्क शिविर की अध्यक्षता राहत ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य ने की। शिविर का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। शिविर में डॉ. जितेंद्र यादव व टीम के डॉ. आरपी गिरी, डॉ. रामपाल यादव ने 130 रोगियों की नेत्र जांच की। 33 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित करके राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी भेजा गया। डॉ. प्रकाश वीर आर्य व डॉ. आनंद कुमार ने मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की। इस अवसर पर यादव सभा प्रधान अभय सिंह, प्रो. बस्ती राम खैरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर सिंह का सहयोग रहा। संवाद