फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 13 वर्षीय मानव श्रीराम और 10 साल के नक्ष निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

Wed, 25 Sep 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- श्री आदर्श  रामलीला कमेटी का मंच--फाइल चित्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर इस बार 56वां मंचन 30 सितंबर से किया जाएगा। शहर निवासी 13 वर्षीय बाल कलाकार मानव भगवान श्रीराम और दस वर्षीय नक्ष लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। मानव व नक्ष के साथ-साथ बाल कलाकार हेमंत, यश शर्मा, शिवा भी विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे। वहीं इस बार रामलीला में रंगमंच पर काल्पनिक युद्ध सहित अन्य दृश्यों में तकनीक का मिश्रण भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


श्री आदर्श रामलीला कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि यह शहर की एक प्राचीनतम रामलीला में से एक है, जो लगातार 55 वर्षों से मंचन करती आ रही है। रामलीला का शुभारंभ 30 सितंबर को राव दान सिंह लगातार 33वीं बार करेंगे। प्रथम दिन भगवान गणेश पूजन व नारद मोह की लीला का मंचन किया जाएगा। पूर्व निदेशक लक्ष्मी नारायण सैनी, निदेशक सुरेश गोस्वामी, म्यूजिक निदेशक हरिशंकर कौशिक के निर्देशानुसार रामलीला के मंचन के लिए पूर्वाभ्यास में जुटे हैं।


- यह कलाकार निभाएंगे किरदार
इस बार मंचन में भगवान सैनी, प्रकाश सैनी, शुभम तिवारी, राहुल, मनोज मोई, लक्की वशिष्ठ, केशव, पवन व अन्य कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. हरि सिंह यादव, महासचिव मनोहरलाल यादव, जोगेंद्र सेठ, गोविंद सैनी जैसे वरिष्ठ कलाकार मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
- मंचन पर एक नजर
30 सितंबर - श्रीगणेश पूजन व नारद मोह की लीला
1 अक्तूबर - शिव तलहटी का मंचन

2 अक्तूबर- श्रवण कुमार नाटक व श्रीराम जन्म
3 अक्तूबर - ताड़का वध

4 अक्तूबर- धनुस यज्ञ व राम विवाह
5 अक्तूबर- कोप भवन व राम-लक्ष्मण वनवास

6 अक्तूबर- भरत मिलाप
7 अक्तूबर- सीताहरण की लीला

8 अक्तूबर- बालीवध
9 अक्तूबर- अशोक वाटिका व लंका दहन

10 अक्तूबर- लक्ष्मण शक्ति
11 अक्तूबर- मेघनाथ, कुंभकरण, अहीरावण वध

12 अक्तूबर- दशहरा पर रावण, मेघनाथ, कुंभकरण पुतला दहन

फोटो संख्या:55- श्री आदर्श  रामलीला कमेटी का मंच--फाइल चित्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें