फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हमला करने के आरोप में 13 नामजद

Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास में के एक मकान में रात के समय 15 से 16 युवकों ने अचानक मकान पर हमला बोल दिया व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 13 नामजदों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला बास निवासी अमरदीप ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। अपने बच्चाें के साथ मकान बनाकर रह रहा है। 3 अप्रैल को उसके साले का लड़का घर पर आया हुआ था। रात को करीब आठ बजे 15-16 युवक अचानक मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, लोहे की राड़, लाठी व डंडे थे। अंदर आते ही एक लड़के ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी जान से मारने की नीयत से वहां खड़ा उसके साले के लड़के अमन के सर में मारी जिससे वह वहीं गिर गया। इसके उपरांत आरोपियों ने घर पर पत्थरबाजी कर दरवाजे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें