नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश के लिए पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत नॉन-मेडिकल संकाय से 12वीं पास छात्र सीधे डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है। इसके बाद 10 से 12 जून तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया होगी। पहली सीट अलॉटमेंट सूची 15 जून को जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को 16 से 18 जून तक संस्थान में दस्तावेज जमा कराने होंगे।
दूसरे चरण में 22 से 24 जून तक चॉइस फिलिंग होगी और 25 जून को सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 से 30 जून तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं 10वीं के आधार पर डिप्लोमा प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 10 जून है जबकि उसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
-
पर्यावरणीय इंजीनियरिंग इस सत्र से शुरू
बीकेएन कॉलेज के पाठ्यक्रम में पर्यावरणीय इंजीनियरिंग कोर्स को भी शामिल किया गया है। इससे अब कॉलेज में संचालित कुल कोर्स की संख्या 7 और उपलब्ध सीटों की संख्या 480 हो गई है। सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, पर्यावरणीय इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 120 सीटों पर दाखिला होगा।
-
वर्जन :
बीकेएन कॉलेज क्षेत्र में दाखिला प्रक्रिया जारी है, छात्रों की सुविधा के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। छात्रों से अपील है अंतिम तिथि से पहले आवेदन करे और दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज तैयार करवा लें।
-अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल