प्रदेश सरकार ने छिलरो-निजामपुर में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के भवन लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि गत वर्ष 28 मई को नांगल चौधरी आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके द्वारा पेश किए गए मांग पत्र में छिलरो-निजामपुर में कालेज खोलने की भी मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने रैली में मांगी गई लगभग सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। इसमें छिलरो-निजामपुर का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल था। डा. यादव ने बताया कि सरकार से कालेज की मंजूरी मिल जाने के बाद ग्राम पंचायत छिलरो ने जमीन कालेज के नाम ट्रांसफर करवाई। इसके बाद सरकार ने 12 करोड़ रुपये की मंजरी दे दी है।
इस राशी से छिलरो-निजामपुर में कालेज के लिए एक भवन का निर्माण करवाया जाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि फिलहाल निजामपुर के आस-पास के युवाओं को अब तक उच्चतर शिक्षा के लिए नारनौल या नांगल चौधरी आना पड़ता था। इस कालेज के निर्माण के बाद विशेषकर लड़कियों की शिक्षा में काफी बढ़ोतरी होगी। लड़कियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीएम के सामने रैली में यह मांगी रखी गई थी जिसको अब धरातल पर उतारा जा रहा है।