फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के परीक्षा परिणाम जारी होने के 60 घंटे बाद भी स्कूल नहीं हुए अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 134ए का परीक्षा परिणाम जारी होने के 60 घंटे बाद भी विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट नहीं किए हैं। परिजन खंड शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। परिजन ने बताया कि निजी स्कूलों में एक अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने एक चौथाई सिलेबस पूरा भी करवा दिया है। ऐसे में उनके बच्चों का काम ज्यादा हो जाएगा और उनको करने में परेशानी होगी। स्कूल अलॉट में देरी होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग की माने तो देर शाम तक लिस्ट जारी होने की संभावना है। स्कूल अलॉट होने के बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भी जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नियम 134 ए के तहत 14 अप्रैल को मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में महेंद्रगढ़ खंड के लगभग 2000 सीटों के लिए 583 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 95 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। 488 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा विभाग की ओर से 18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करना था लेकिन बाद उच्च अधिकारियों ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी करने के आदेश दे दिए थे जिस कारण रिजल्ट कार्यालय के बाहर चस्पा करने के लिए रोक दिया था। 19 अप्रैल को चंडीगढ़ से बच्चों के स्कूल अलॉट होने थे। लेकिन दो दिन से सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी हुआ। परंतु अभी तक लिस्ट जारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

134 ए के तहत अभी स्कूल अलॉट नहीं हुए हैं। ऑनलाइन ही स्कूल अलॉट होंगे। स्कूल अलॉट होने पर सभी सफल विद्यार्थियों के पास मैसेज चला जाएगा।
- आरपी कौशिक, कार्यवाहक, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें