फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने अनाज मंडियों में कष्ट निवारण कमेटिय का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने एक आदेश जारी कर रबी सफल की खरीद 2019-20 के लिए जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया। चेयरमैन व सदस्य खरीद कार्य की देखरेख व शिकायतों का निवारण करेंगे।
डीसी ने नारनौल अनाज मंडी में जीएम डीआईसी सत्यदेव शर्मा को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग नारनौल से निरीक्षक अरुण कुमार, हैफेड से सुनील कुमार व मार्केट कमेटी से सचिव अशोक कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। अटेली अनाज मंडी में बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग अटेली से उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हैफेड से अमरजीत व मार्केट कमेटी से सचिव नरेंद्र कुमार को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी अनाज मंडी में कृषि विभाग से उपनिदेशक जसविंद्र सिंह को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग से निरीक्षक नसीब सिंह, हैफेड से राजेश कुमार व मार्केट कमेटी से सचिव अशोक कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। इसी प्रकार डीसी ने महेंद्रगढ़ मंडी में मत्स्य पालन विभाग से एफएफडीए अजय यादव को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग से उपनिरीक्षक प्रीति, हैफेड से जगराम सिंह व मार्केट कमेटी से सचिव नकुल को सदस्य नियुक्त किया है। कनीना मंडी में बागवानी विभाग से डीएचओ मंदीप यादव को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग से उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हैफेड से सत्येंद्र सिंह व मार्केट कमेटी से सचिव बसंत कुमार व हरियाणा वेयर हाउसिंग से केकेराव को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन

सतनाली मंडी में नगर परिषद से कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार को चेयरमैन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग से उपनिरीक्षक कुमार सुधा, हैफेड से शुभराम व मार्केट कमेटी से सचिव नकुल को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें