फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री अधिकारियों को लेकर पहुंचे खेतों में,7 दिन में स्पेशल गिरदावरी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। ओलावृष्टि का नुकसान जांचने के लिए प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा अधिकारियों की टीम को साथ लेकर खेतों में पहुंचे। मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में स्पेशल गिरदावरी पूरी की जाए। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को निर्देश दिए कि शनिवार से गिरदावरी शुरू कराओ।
बता दें कि जिले के करीब 15 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। फसलों के नुकसान की जानकारी मिलने के बाद शिक्षामंत्री वीरवार देर शाम ही गांवों में किसानों से मिलने पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण खेतों में सही स्थिति नहीं देख सके। शुक्रवार को डीसी डॉ. गरिमा मित्तल, एसडीएम विनेश कुमार, नायब तहसीलदार रमेश सहित अन्य अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। शिक्षामंत्री ने किसानों से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में स्पेशल गिरदावरी को पूरा कर लिया जाएगा। जिले के 15 गांवों में नुकसान होने की रिपोर्ट है। नुकसान की सही रिपोर्ट अगले सप्ताह पता लग पाएगी। शिक्षामंत्री ने कहा कि जहां भी फसलों को नुकसान होगा उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान 15 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षामंत्री के साथ शुक्रवार को 8 से 10 गांवों का दौरा किया। प्राथमिक जांच में सरसों की फसल में नुकसान ज्यादा है। सही जानकारी रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी। करीब 15 गांवों में नुकसान की सूचना है।
- विनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।

इन गांवों में नुकसान
उष्मापुर, खातोदड़ा, खातोद, बलाना, मांडोला, बुडीन, बलायचा, सोहला, ढाढोत, राजावास, देवराली, जेरपुर, धोली, पाली

13 पटवारी तैयार करेंगे रिपोर्ट
ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में स्पेशल गिरदावरी के लिए 13 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पटवारी गांव में हर खेत पर जाकर सर्वे करेंगे। शनिवार से ही यह सर्वे शुुरू करा दिया जाएगा। 15 फरवरी तक रिपोर्ट को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


15 से 30 प्रतिशत नुकसान
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार गेहूं की फसल में ओलावृष्टि का असर नहीं है। सरसों की फसल में नुकसान है। सरसों की अगेती फसल में फली को नुकसान हुआ है। करीब 15 से 30 प्रतिशत तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें