फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से हरियाणा के शहरों में आती थी महिलाएं कक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा के शहरों में जयपुर से आकर कई महिलाएं चोरी की वारदात के मकसद से आती हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं। ये महिलाएं अपने साथ बच्चे भी रखती हैं। साथ ही मैकअप एवं सुंदर कपड़े पहनकर सर्राफा दुकान पर पहुंच जाती हैं। दुकान पर तरह-तरह की चीजें देखकर दुकानदारों को व्यस्त कर देती हैं और दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर सामान लेकर फरार हो जाती हैं। इसी प्रकार उक्त महिलाओं ने महेंद्रगढ़ के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से ज्वेलरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पटौदी में कर चुकी हैं चोरी
उक्त आरोपी महिलाएं पिछले दिनों पटौदी में भी सराफा व्यापारी के साथ वारदात हो अंजाम दे चुकी हैं, वहां से भी लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में जमानत पर रिहा हो गई थीं। कुछ दिनों पहले रिहा हुई उक्त आरोपी महिलाओं ने महेंद्रगढ़ में सर्राफा व्यापारी के यहां से अन्य वारदात हो अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

तीन-चार दुकानों पर गई थी उक्त महिलाएं
शालू, रोशनी, सुनीता और एक अन्य युवती ने पुलिस को बताया कि वो सिंधी कैंप से महेंद्रगढ़ आई थी। इस दिन तीन-चार सर्राफा की दुकानों के अंदर घुसी थीं लेकिन उनकी वहां पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद वो एक अन्य दुकान में घुसी जहां पर उन्होंने 320 रुपये की चुटकी की जोड़ी ली थी। इतनी देर में एक युवती ने काउंटर के पास रखी डिब्बी को उठाकर छुपा लिया और वहां से फरार हो गई।
टैंपों में बैठकर पहुंची बस स्टैंड
आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं पैदल निकली थीं। चौक से ऑटों में बैठकर बस स्टैंड पहुंची थी। इसके बाद 12.30 बजे बस से वो जयपुर निकल गई। उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्होंने डिब्बी को निकालकर बाहर फेंक दिया और आभूषणों को अपने पास रख लिया। साथ ही आगे चलकर बंटवारा करना था।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी नहीं हुए संतुष्ट
जब सर्राफा व्यापारी संजीव को आरोपी महिलाओं के पकड़े जाने की खबर मिली तो बहुत खुश हुए थे। उन्हें लगा था कि अब उनका चोरी किया गया पूरा माल मिल जाएगा। परंतु जब थाने में जाकर उन्हें पता लगा कि पुलिस ने मात्र 51 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए तो व्यापारी को झटका लगा। सर्राफा व्यापारी संजीव ने बताया कि लगभग 1500 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए थे परंतु उनमें से मात्र 51 ग्राम सोने केे आभूषण ही बरामद हुए हैं जबकि चार चोरों में से तीन चोर पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1500 ग्राम सोने में लगभग 30-40 सोने की चेन, 2 गिननी, 50-60 ग्राम सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कड़ा, कानों के टॉप्स, लेडिज कंठी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें