नारनौल। कोरियावास में 18 नवंबर को होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली स्थगित कर दी गई है। इस दिन मुख्यमंत्री द्वारा कोरियावास गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाना था। रैली की दूसरी तिथि जल्द ही निश्चित की जाएगी।
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुल्तानपुर में रैली निश्चित हो गई है। प्रधानमंत्री कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इस कारण मुख्यमंत्री दो दिन तक लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 18 नवंबर को कोरियावास में होने वाली रैली स्थगित कर दी गई है। इस जिला स्तरीय रैली की आगामी तिथि जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर निश्चित की जाएगी।