फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे रिटर्न का झांसा देकर 100 लोगों से ठगे 20 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सिटी थाना क्षेत्र में मूलधन को दो से तीन गुना करने का झांसा देकर कंपनी द्वारा 100 से अधिक लोगों के साथ करीब 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वीरवार को मानवांचल इंडिया लि., मालवांचल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लि. इंदौर व देवास (मध्य प्रदेश) व अन्य कंपनियों के सीईओ, सीएमडी, निदेशकों और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मंढाणा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2011-12 में मालवांचल ग्रुप ऑफ कंपनी ने नारनौल के कैलाश नगर में ऑफिस खोला था। पीड़ित ने बताया कि उस दौरान कंपनी के जीएम दीपक दीक्षित ने कहा था कि कंपनी में पैसे निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। जीएम ने कंपनी के सीएमडी समेत अन्य के साथ नारनौल में मीटिंग करवाई थी। इस दौरान सीएमडी ने कंपनी में पैसा निवेश करने पर पांच साल में दोगुना और आठ साल में तीन गुना करने की बात कही थी। साथ ही एजेंट को अलग से कमीशन देने का वादा किया था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वर्ष 2011 से लोग कंपनी में पैसे जमा करने लगे। लोगों ने पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की एफडी करवाई। इसके अलावा 240 रुपये प्रतिमाह जमा कराने की भी योजना थी। पिछले साल कई लोगों की एफडी और आरडी पूरी हो गई तो कंपनी से पैसे मांगे। जब निवेशकों ने पैसे मांगे तो उन्हें कंपनी के हेड क्वार्टर इंदौर मध्यप्रदेश जाने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार कंपनी के कर्मियों ने कहा था कि छह माह में पैसे वापस मिल जाएंगे, लेकिन अभी तक नहीं मिले।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधन माखनलाल वर्मा, संजय वर्मा, सुमन वर्मा, प्रवीन कुमार पटेल, गोपाल पटेल समेत अन्य के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में 100 से अधिक लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें