फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की तुलाई नहीं होने के कारण कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों की तुलाई नहीं होने के कारण कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग हुआ जाम
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सरसों का उठान नहीं होने के कारण पिछले तीन दिनों से किसानों की सरसों की तुलाई नहीं हो पा रही जिस कारण कई वाहन कनीना रोड पर खड़े रहे। इससे वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा 10 मई को सरसों की खरीद बंद कर दी गई थी। उसी दिन लगभग 300 किसानों की सरसों खरीदी गई थी किंतु उनकी तुलाई अभी तक नहीं हो पा रही। हैफेड की उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण गोदाम में तुलाई के लिए जगह नहीं बन पा रही। अभी 16000 बैगों का उठान होना बाकी है। इसी कारण किसानों प्रतिदिन अपने वाहन को लेकर रोड़ पर खड़ा कर देते हैं। इससे कनीना महेंद्रगढ़ रोड़ पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। यह समस्या पिछले तीन दिन से चली आ रही है किंतु अभी तक किसानों की सरसों की तुलाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें