फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस ने चलाया दुर्गा आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन दुर्गा चलाकर काटे चालान
विज्ञापन

नारनौल।
पुलिस की ओर से चलाए जा रहे दुर्गा ऑपरेशन के तहत शनिवार को महिला पुलिस थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में शहर के महिला कॉलेज, स्कूल, बस स्टैंड आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसते हुए तीन बाइक इंपाउंड की और एक बाइक सवार का चालान किया। वहीं कई युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन्होंने शनिवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महिला कॉलेज व स्कूल आदि स्थानों पर शरारती व मनचलों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने महिला कॉलेज व स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को पुुलिस द्वारा जारी किए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी। छात्राओं को बताया कि वे स्कूल व कॉलेज आते समय किसी सुनसान गली या अन्य शॉर्टकट रास्ते की बजाय मुख्य मार्ग से स्कूल व कॉलेज तक पहुंचे। ऐसे रास्तों पर शरारती व मनचलों का जमावड़ा रहता है। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को किसी अनजान व्यक्ति को अपने फोन नंबर नहीं देने की भी बात कही। इस अवसर पर उनके महिला पुलिस से एएसआई सुशीला, हेड कांस्टेबल शकुंतला, मोनिका, मोनू, चालक रमेश व दो स्पेशल पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें