फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छाया कोहरा, दिन में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छाया कोहरा, दिन में खिली धूप
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में जबरदस्त ठंड का दौर जारी है। शनिवार को भी सुबह के समय जबरदस्त कोहरा पड़ा वहीं दिन के समय धूप खिल गई। इसके कारण सुबह का तापमान शुक्रवार के मुकाबले .3 डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री पर आ गया। वहीं शनिवार को दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की और यह शुक्रवार के मुकाबले 5.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। वहीं दिनभर चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया।
क्षेत्र में तीन दिन से लगातार कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं शनिवार को सर्द हवाएं भी चलीं। इस कारण लोगों का ठंड के मारे हाल बेहाल रहा। शनिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। सुबह के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले हुई गिरावट के कारण सुबह के समय ठंड के मारे लोगों का हाल बेहाल रहा। शहरी क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह दस बजे तक घना कोहरा रहा। दिन के समय धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी अटेली से मिली खबर के अनुसार, पिछले दो दिन से क्षेत्र में पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से लेकर लगभग दो घंटे तक धुंध का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। इससे सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की गति भी धीरे होने लगी है। शीत लहर व ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर समय व्यतीत कर रहे हैं। शनिवार को दिन भर शीत लहर लगातार जारी रही। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निजी स्कूल व सरकारी स्कूलों में जाने वाले प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों का अवकाश जारी करे ताकि सुबह विद्यालय जाने वाले मासूम बच्चे ठंड के प्रकोप से बच सके। वहीं दूसरी और फसल के लिए ठंड व धुंध लाभदायक साबित हो रही है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें